रावणा राजपूत समाज की बैठक का हुआ आयोजन
सुमेरसिंहसायला
शहर में रविवार को रावणा राजपूत महासभा व युवा महासभा की संयुक्त बैठक युवा जिला अध्यक्ष विशनसिंह सोलंकी, युवा जिला महामंत्री महेंद्रसिंह नारनावास सायला तहसील अध्यक्ष बाबूसिंह पंवार व युवा महासभा अध्यक्ष श्रवण सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में समाज भवन में बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में तहसील स्तर पर 23 सितम्बर को आयोजित होने वाली हैफा हीरो मेजर दलपतसिंह देवली के 101 वा बलिदान दिवस पर रैली में शामिल होने हेतु सभी समाज बन्दुओ को आवाहन किया गया तथा रैली को सफलतापूर्वक संपन्न करने की बात कही गई। इस दौरान बलवंत सिंह , हरिसिंह, राण सिंह , महेंद्र सिंह , विक्रमसिंह, देवी सिंह राठौड़ , रघुवीर सिंह , रणजीत सिंह , रतनसिंह, भंवरसिंह सियाणा सहित समाज बंधु उपस्थित रहे ।
