007 सरकार बनने की हुई चाह पुलिस ने हथियार लहराने के मामले में किया गिरफ्ता

007 सरकार बनने की हुई चाह पुलिस ने हथियार लहराने के मामले में किया गिरफ्तार

- 007 नाम से किंग सायला बनने का है शौक


सायला

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोशल मीडिया पर अपराधियो को लाइक फॉलो करने वालो पर नजर रखी जा रही है इसी क्रम में जिला पुलिस की स्पेशल टीम तथा सायला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन तथा पुलिस उप अधीक्षक रतनाराम देवासी के निर्देश में जिला स्पेशल टीम के प्रभारी गनी मोहम्मद तथा सायला थानाधिकारी हुक्मगिरी ने सायला में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ पोस्ट वायरल करने के मामले में सायला निवासी गजेन्द्रसिंह पुत्र बलवन्तसिंह भोमिया राजपूत को गिरफ्तार किया है। 



आरोपी पिछले लंबे समय से सोशल मीडिया पर गजेन्द्रसिंह सायला 007 के नाम से सोशल मीडिया एकाउंट पर कई प्रकार की आपराधिक गतिविधिया कर रहा था जिसके बाद पुलिस ने हथियार के साथ फोटो होने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गजेन्द्रसिंह को दस्तयाब कर धारा 151 107 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया है।


007 नाम से गैंगस्टर बनने की चाह

आरोपी गजेन्द्रसिंह पुत्र बलवन्तसिंह के सोशल मीडिया एकाउंट पर कई प्रकार के आपराधिक पोस्ट है जिसमे पुलिस इत्यादि पर टिप्पणी है साथ है आरोपी को गैंगस्टर बनने का शोक चढ़ा हुआ है जिसके तहत जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया। 




कैम्पर पर लाल बती तो एक तरफ सायरन

आरोपी के पास एक ब्लेक कलर की कैम्पर है जिस पर खुलेआम सरकार नाम की प्लेट लगी हुई है साथ है गाड़ी में।पुलिस के सायरन का भी दुरुपयोग किया जा रहा था। वही आरोपी के सोशल मीडिया एकाउंट पर लाल बती लगी हुई कैम्पर के फोटो भी वायरल किए हुए है।


इनका कहना

जिला डीएसटी ने कार्यवाही की थी आज न्यायालय में पेश करेंगे। पूछताछ में रॉयल्टी वालो के पास हथियारों से फोटो लिए थे जो वायरल किए थे। हुक्मगिरी थानाधिकारी सायला।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने