सायला क्षेत्र में नियमों को ठेंगा दिखा नियम विरुद्ध काटी जा रही कॉलोनिया प्रशासन बेखबर

सायला क्षेत्र में नियमों को ठेंगा दिखा नियम विरुद्ध काटी जा रही कॉलोनिया प्रशासन बेखबर

सुमेरसिंह सायला 

सायला

कस्बे सहित क्षेत्रभर मे इन दिनों भू माफियाओं द्वारा नियम विरुद्ध  कॉलोनिया काटकर बेचान किया जा रहा है।जिसका खामियाजा भोलीभाली आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।



सायला सहित क्षेत्रभर में कृषि भूमियों पर भूमाफिया कहे तथा प्रॉपर्टी डीलर राजस्व विभाग की आँखों मे धूल झोककर स्थानीय प्रशासन से सांठ गांठ करके आमजन को बिना नियमों के प्लॉट बेचे जा रहे है। शहर के कई जगहों पर इस प्रकार से अवैध कॉलोनी कटी हुई है तथा वर्तमान मे काटी भी जा रहा है। लेकिन भूमाफियाओ के रसूखात के आगे प्रशासन की कार्यवाही मौन धारण करती दिखाई दे रही है। जिसके चलते ये प्रॉपर्टी डीलर आराम से अपनी जेब भरते हुए दिखाई दे रहे है।

ओटवाला रोड पर नियम विरुद्ध कॉलोनी 


इन जगहों पर कॉलोनी 

शहर के ओटवाला रोड,ओटवाला बाईपास रोड, विराना गांव, जीवाना, सियावट सहित कई जगहों पर खातेदारी जमीन पर बिना नियमों से कॉलोनी काटी जा रही है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

मूलभूत सुविधाओं का अभाव

शहर सहित क्षेत्रभर मे काटी गई इन कॉलोनी मे आजतक न तो पानी की व्यवस्था है और न ही लाइट इत्यादि की व्यवस्था सरकारी कागजो मे प्रशासन से सांठ गांठ करके बता दिया जाता है लेकिन धरातल पर इसको लेकर कोई कार्यवाही हो रही है।

1 टिप्पणियाँ

और नया पुराने